आईजीआरएस में लापरवाही पर नगर पालिका के ईओ को चेतावनी
देवरिया, जून 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। आईजीआरएस मामलों का संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायतों का विवरण नगर पालिका परिषद से संबंधित पांच फरियादियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कराए गए थे। नगर पालिका द्वारा निस्तारण की आख्या अपलोड कर दी गई थी, लेकिन फीडबैक एवं निस्तारण में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
फिर से चेतावनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आवेदक बृजेश कुमार सिंह पुत्र स्व. रविंद्र सिंह निवासी रामनाथ देवरिया द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.