लखनऊ, जुलाई 6 -- जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने जून 2026 की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। रैंकिंग में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, कमिश्नरेट के 50 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पुलिस के अनुसार, यह उपलब्धि शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के लिए की गई सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने की व्यवस्था का परिणाम है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया गया। कमिश्नरेट के अधिकारी इस उपलब्धि से आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। भविष्य में भी शिकायतों ...