रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। आखिरकार, जिलाधिकारी की मेहनत रंग दिखाने लगी है। यही वजह है कि कभी टॉप-10 से भी बाहर रहने वाले रामपुर ने जन शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए जारी फरवरी माह की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में 140 में से 140 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले में शिकायतों की प्रभावी निगरानी के लिए विशेष आईजीआरएस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से फीडबैक प्राप्त किया जाता है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्...