बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीपीआरओ ने छह एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। इन पर आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप है। मांगे गए स्पष्टीकरण में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि अप्रैल माह में निस्तारित आईजीआरएस प्रकरणों में असंतुष्ट फीडबैक 30 प्रतिशत से अधिक है। यह लापरवाही का प्रतीक है। ऐसे में तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण डीपीआरओ कार्यालय में दें। अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगा। स्पष्टीकरण मांगे जाने वाले एडीओ में कप्तानगंज के सुशील कुमार श्रीवास्तव, हर्रैया के जयप्रकाश राय, रुधौली के रमेशचंद्र यादव, सदर के सहजराम, कुदरहा के नंदलाल राम, परसुरामपुर के शिवकुमार लाल शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.