आईजीआरएस में पैलानी तहसील अव्वल
बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवादददाता फरवरी माह के तहसील स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में पैलानी तहसील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पैलानी तहसील को 100 में 100 अंक मिले। जिलाधिकारी जे रीभा ने उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। बांदा तहसील को 82 अंक के साथ दूसरा स्थान, अतर्रा तहसील को 80 अंक के साथ तीसरा स्थान, नरैनी तहसील को 73 अंक के साथ चौथा और बबेरू तहसील को 72 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने कर्मचारियों को साथ मिलकर काम करने को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.