आईजीआरएस में देवीपाटन मंडल लगातार सातवीं बार प्रदेश में अव्वल
गोंडा, अक्टूबर 4 -- - सितंबर में 91.82 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान, मार्च से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन - मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सघन मॉनिटरिंग और शिकायतकर्ताओं से सीधे फीडबैक का असर
शिकायत निवारण में उत्कृष्टता गोण्डा। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की सितंबर 2026 की रैंकिंग में मंडल को 91.82 प्रतिशत अंक मिले हैं। मंडल का यह लगातार सातवां प्रथम स्थान है।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सघन मॉनिटरिंग, अधिकारियों की जवाबदेही और शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना जा रहा है। मंडल के गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.