आईजीआरएस में देवीपाटन मंडल को फिर मिला प्रथम स्थान
गोंडा, अगस्त 2 -- गोण्डा, संवाददाता। सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जुलाई की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। मंडल ने 110 में से 104 अंक प्राप्त कर 94.55 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की। खास बात यह है कि देवीपाटन मंडल पिछले पांच माह से लगातार प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंडलों में शामिल है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्त मॉनिटरिंग और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की व्यवस्था को इस उपलब्धि का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मंडल के चारों जिलों गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में देवीपाटन मंडल का डंका,लगातार पांचवें माह शीर्ष पर 94.55 फीसदी अंकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.