गोंडा, अगस्त 2 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जुलाई 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। मंडल ने 110 में से 104 अंक प्राप्त कर 94.55 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की। खास बात यह है कि देवीपाटन मंडल पिछले पांच माह से लगातार प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंडलों में शामिल है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्त मॉनिटरिंग और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की व्यवस्था को इस उपलब्धि का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मंडल के चारों जिलों गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में प्रदेश में लगातार 14 वीं बार जिला अव्वल हर माह आयोज...