आईजीआरएस में तीन तहसीलें रहीं अव्वल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले की मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित शिकायत निस्तारण प्रणाली में खीरी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। जनपद बीते सात माह से लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जबकि प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में अपनी स्थिति बनाई है। तहसील मितौली में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पलिया में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार और निघासन में एसडीएम राजीव कुमार निगम के नेतृत्व में टीमों ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया। बताते चले कि मितौली तहसील लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.