कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में तहसील कसया को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान फिर से प्राप्त हुआ है। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि यह जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश तथा जन समस्याओं के समाधान के लिए टीम के पूरे मनोयोग से काम करने का परिणाम है। जनवरी माह में भी तहसील का रैंक प्रदेश में प्रथम था।एसडीएम ने ऑपरेटर विकास तथा आईजीआरएस के क्लर्क सनी तथा तहसीलदार और उनकी टीम को बधाई दी है। कहा है कि आगे भी इसी मनोवेग से कार्य करें। जनता से प्यार से मिलें, उनकी बातों को सुनें तथा जमीनी विवाद सुलह समझौते से हल करायें। उन्होंने बताया कि प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल का भी तहसील का रैंक प्रथम आने में बड़ा योगदान रहा। प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल प्रत्येक शुक्रवार को तहसील के 32 स्थान पर लगाया जाता है। जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.