फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर सोमवार को डीएम ने लापरवाह अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने आवेदकों से संवाद न करने पर पालिका के ईओ, जल निगम ग्रामीण और बिजली के एक्सईएन को हिदायत दी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आईजीआरएस संदर्भ के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निस्तारण आख्या में आवश्यक साक्ष्य अनिवार्य रूप से अपलोड करें। साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता से संपर्क, स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में दो पड़ोसियों के बयान सहित आख्या अपलोड करें। डीएम ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने वाले अफसरों की क्लास लगाते हुए कहा कि आवेदकों से संवाद न किया जाना घोर अनुशासनहीनता ही नहीं गंभीर अपराध है। निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.