प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़। फरवरी 2026 के आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतापगढ़ को 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। पुलिस के मीडिया सेल के मुताबिक आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, डिफाल्टर सन्दर्भों को शून्य बनाए रखने, आवेदकों को संतोषजनक फीडबैक प्रदान करने तथा उच्चाधिकारियों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग से जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। एसपी दीपक भूकर ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.