देवरिया, अगस्त 15 -- देवरिया। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने रुद्रपुर तहसील के तारासारा गांव पहुंच आईजीआरएस प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के रहने वाले रामदरश द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67-ए के तहत विनियमितीकरण का अनुरोध किया गया था।मौके पर एडीएम प्रशासन ने जांच के उपरांत उपजिलाधिकारी रुद्रपुर को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67-ए के तहत वाद दर्ज कर प्रकरण का तत्काल निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। कार्रवाई से फरियादी सहमत व संतुष्ट रहा और अब उसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं है। उधर नगवा खास में रोवर पद्धति से भूमि की पैमाइश भी कराई। उन्होंने कहा कि रोवर पद्धति से भूमि की पैमाइश करना काफी सुविधाजनक है। इसके माध्यम से मौके पर ही त्वरित रूप से पैमाइश कराकर संबंधित समस्याओं का समाधान किया ...