देवरिया, जून 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न प्रकरणों में त्रुटिपूर्ण एवं गुणवत्ताहीन आख्या पाए जाने पर चार अधिकारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाईआईजीआरएस की प्राथमिकता डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा त्रुटिपूर्ण आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ता से वार्ता कर स्थलीय जांच कर...