बरेली, अप्रैल 8 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीते दिनों हुई नियुक्तियों पर अनियमितता व यूजीसी नियमों का उल्लंघन करने के लगातार आरोप लग रहे हैं। जितेंद्र कुमार पटेल नाम के युवक ने अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत की है। आवेदक ने कुलपति द्वारा पादप विज्ञान विभाग में तैनात शिक्षक की आचार्य पद पर की गई नियुक्ति पर सवाल करते हुए इसे विधि सम्मत न होते हुए नियुक्ति को निरस्त करने योग्य बताया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी वह इस मामले की शिकायत कर चुका है जिसका गलत तरीके से आख्या लगाकर उसे फर्जी तरीके से निस्तारित किया गया। जितेंद्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं लगाए गए आरोपों को आचार्य ने निराधार बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.