शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- ददरौल, संवाददाता। ग्राम पंचायत चौढेरा के अधिवक्ता सहदेव कुमार ने खंड विकास कार्यालय भावलखेड़ा पर आईजीआरएस में फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगाए जाने के मामले में अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। सहदेव के अनुसार उन्होंने 1 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत में बंद पुलिया की सफाई के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिव शीतल चौहान ने बिना संपर्क किए फर्जी रिपोर्ट लगा दी। जब वह खंड विकास कार्यालय शिकायत के लिए पहुंचे, तो आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने उनके साथ अभद्रता की और कहा, डीएम से कहकर मुझे सस्पेंड करवा दो, मैं सफाई नहीं कराऊंगा। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है। अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी से भी आदेश प्राप्त हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.