बरेली, फरवरी 25 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। होली के अवसर पर मिलावटखोरी के खिलाफ एफएसडीए का अभियान जारी है। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय अक्षय गोयल ने बताया कि बुधवार को कुल 13 नमूने संग्रहित किए गए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के क्रम में अजंता स्वीट्स सुभाषनगर से आलू पैटीज का एक नमूना लिया गया। चौधरी डेरी से करगैना से पनीर, गुज्जर डेरी करगैना से खोया, साहू ट्रेडर्स करगैना से रंगीन कचरी और सरसों का तेल, हरि स्वीट्स आंवला से छेना मिठाई और खोया बर्फी, राज स्वीट्स आंवला से बेसन के लड्डू, एनडी इंटरनेशनल शहदाना से सरसों का तेल और रिफाइंड, आशुतोष इंटरप्राइजेज रामपुर गार्डन से सरसों का तेल, ड्राई फ्रूट गुजिया और पनीर का नमूना लिया गया। शिकायत पर किला स्थित मीट की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। कमियों के आधार पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.