बागपत, मार्च 10 -- बागपत। बागपत पुलिस ने लगातार दूसरे माह में भी आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस पर एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में बागपत पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। आईजीआरएस इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) एक ऑनलाइन प्रणाली है जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान करना अनिवार्य होता है। बागपत पुलिस ने प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया, जिसके परिणामस्वरूप फरवरी माह की रैंकिंग में यह पहला स्थान मिला। जनवरी माह में भी बागपत ने आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान प्राप्त किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.