आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में जिला 6वें स्थान पर
बरेली, मई 9 -- बरेली। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रदेश मे 6वें स्थान पर रहा। बीते मार्च में जिला दसवें स्थान पर रहा था। इसके बाद समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उन ब्लाकों को खास सुधार का निर्देश दिया था जहां शिकायतों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा था। तहसीलवार रैंकिंग में भी जिले की कई तहसीलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तहसील बहेड़ी, सदर, फरीदपुर तथा मीरगंज ने प्रभावी जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में जिले की आई 14वीं रैंक यह भी पढ़ें- समस्याओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.