आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अब नहीं चलेगा खेल
कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- आईजीआरएस (जीओ) पर दर्ज होने वाली शिकायतों में भी अफसरों की लापरवाही जारी है। वह स्पेशल क्लोज का पूरा लाभ उठा रहे थे। अब स्पेशल क्लोज की व्यवस्था खत्म हो गई है, इससे अधिकारियों की नींद उड़ी है। डीएम ने चेतावनी दी है कि अब हर शिकायत का फीडबैक देना होगा। आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायत का फीड बैक शिकायतकर्ता से लिया जाता था। साथ ही शिकायत का निस्तारण करने वाले अधिकारी मौके ही फोटो आदि भी अपलोड करते थे। इसके बाद जिला मुख्यालय व शासन स्तर के अधिकारी इन शिकायतों का फीडबैक शिकायतकर्ता से लेते थे। संतुष्ट होने पर निस्तारण मान लिया जाता था, यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट रहता था तो दोबारा जांच कराई जाती थी और निस्तारण करने वाले अधिकारी से जवाब तलब किया जाता था। इतनी व्यवस्था होने के बावजूद अधिकारी निस्तारण में खिलवाड़ कर रहे थे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.