आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का शीघ्र करें निस्तारण
कौशाम्बी, जून 12 -- पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शुक्रवार को आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह ने सभी को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गोष्ठी के दौरान शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गहन, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के अंदर प्रभावी कार्यवाई सुनिश्चित की जाए। स्पष्ट कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.