बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों और प्रकरण का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फीडबैक में प्राप्त असंतोषजनक स्थिति शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने उप्र आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता, सिंचाई-जल संसाधन के अधिशासी अभियंता, वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त, फरीदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी समेत 14 अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...