लखनऊ, जून 13 -- रहीमाबाद। आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में आठवीं बार अव्वल आई रहीमाबाद थाने की महिला सिपाही लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उसे संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार ने पुलिस लाइन में दिया। प्रशस्ति पत्र पाकर लक्ष्मी सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि रहीमाबाद थाने की पुलिसकर्मी लक्ष्मी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...