मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने प्रदेश में एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की संयुक्त रैंकिंग में 140 अंकों के सापेक्ष 134 अंक प्राप्त हुए। जो 95.71 प्रतिशत रहा। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने इस उपलब्धि पर मंडलीय अधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि इसी लगन और मेहनत से कार्य कर आगे भी प्रथम स्थान बनाए रखें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही आमजन का भरोसा मजबूत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.