देवरिया, सितम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी सलेमपुर, शौचालय की मांग से संबंधित प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी पथरदेवा, नाली निर्माण के मामले में खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र व्यक्ति को आवास दिए जाने की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर तथा सूचना उपलब्ध कराने के प्रकरण में खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्...