महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस रिपोर्ट में जिले की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जिले के सभी थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस रिपोर्ट में प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। उन्...