मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ जनपद में जिला स्तर से जारी आईजीआरएस बुकलेट में नगर पालिका परिषद सरधना ने शिकायतों का 100% निस्तारण और संतोषजनक फीडबैक 86.8% प्राप्त किया है, जिसकी सराहना जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई है। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि आईजीआरएस में मिली सफलता के लिए नगर पालिका परिषद सरधना के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में संतुष्टि की भावना बढ़ रही है। जिला स्तर के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद सरधना की इस उपलब्धि पर बधाई दी। चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि यह नगर पालिका परिषद सरधना के कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.