संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता । आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नवंबर-2025 की मासिक रैंकिंग में संतकबीरनगर ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि लगातार छठवीं बार जनपद को मिली है, जो जिले की प्रशासनिक कार्यकुशलता और पुलिस की जवाबदेही को प्रमाणित करती है। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे जनसुनवाई प्रथम अभियान का सकारात्मक असर जिले की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि जून से अक्टूबर 2025 तक लगातार पांच महीनों तक प्रथम स्थान पाने के बाद नवंबर माह में भी संतकबीरनगर ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है। रैंकिंग में जनपद के आठ थानों को पूर्णांक अंकों में सौ फीसदी प्राप्त किया है। जबकि, महिला थाने को 99 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.