भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमारा ने जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण संबंधित समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जांच कर निस्तारित कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान डीएम ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभी तक अपना ई-ऑफिस लॉगिन सक्रिय नहीं किया है, वह अविलम्ब अनिवार्य रूप से अपना-अपना लॉगिन कर लें। सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में लॉगिन न करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समस्त अधिकारी निर्धारित समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जन सुनवाई करें। कार्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी की जा...