लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में एक कच्चा संपर्क मार्ग बदहाली की स्थिति में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जांच अधिकारी इस महत्वपूर्ण मार्ग को चक मार्ग बताकर प्रकरण का निस्तारण कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क विधानसभा और संसदीय क्षेत्र को जोड़ने के साथ-साथ करीब 20 गांवों के लिए मुख्य आवागमन का साधन है। ग्रामीणों के अनुसार ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से संपर्क मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है और सड़क पहले ही पूरी तरह टूट चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। यह मार्ग भल्लिया बुजुर्ग रेलवे स्टेशन और भल्लिया बुजुर्ग -बिलहरी संपर्क मार्ग के प्रमुख चौराहे को भी जोड़ता है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.