जौनपुर, जून 20 -- जौनपुर, संवाददाता। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक शुक्रवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में लापरवाही या उदासीनता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर 97 अफस...