आईजीआरएस की लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश
बागपत, अगस्त 18 -- बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों, विभागवार निस्तारण, शिकायतों के बढ़ते स्तर और जिले की रैंकिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य से सीधे जुड़े राजस्व एवं शिकायत निस्तारण के कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतकर्ता को समय से राहत दिलाई जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन शिकायतों का स्तर लगातार बढ़ रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लेकर समय रहते निस्तारण किया जाए। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.