संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- संतकबीरनगर। जनशिकायतों के निस्तारण में संतकबीरनगर पुलिस ने फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। माह सितंबर-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद लगातार 16वीं बार प्रदेश में प्रथम रहा है। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन और सतत पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि हासिल हुई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को फरियादियों से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार कर शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई की जाती है। जनपद स्तर पर हर आईजीआरएस संदर्भ की गहन समीक्षा होती है और जांच संतोषजनक न मिलने पर दोबारा जांच के लिए वापस भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- Banda News: आईजीआरएस रैंकिंग में बांदा प्रदेश में छठे...