सहारनपुर, फरवरी 10 -- प्रदेश की एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के क्षेत्र में जनपद सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह जनवरी-2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी स्थलीय जांच की गई और तथ्यों के आधार पर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया गया। -वर्जन सहारनपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आईजीआरएस पर आई शिकायतों का समय रहते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.