नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईजीआई एयरपोर्ट के सीमा शुल्क (कस्टम्स) अधिकारियों ने एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुकेत से दिल्ली पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 2.76 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया है।कस्टम्स के अनुसार, यात्री 2 अगस्त को एयर इंडिया की उड़ान एआई-2377 से फुकेत से दिल्ली पहुंचा था। ग्रीन चैनल पर उसे रोककर उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई, जिसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद विस्तृत तलाशी में बैग से हरे रंग के पदार्थ के चार पैकेट बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में यह हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन पैकेजिंग सहित 2,759.5 ग्राम है।कस्टम्स ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...