नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारिजुआना (गांजा) और सिगरेट की भारी खेप जब्त की है। इस मामले में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और सिगरेट की कुल अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कस्टम विभाग के अनुसार, आरोपी यात्री 6 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे थे। संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया और उनके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान चार ट्रॉली बैगों में रखे 36 पॉलीथीन पाउच मिले, जिनमें हरे रंग का मादक पदार्थ पाया गया। प्राथमिक जांच में यह पदार्थ गांजा/मारिजुआना प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन 43.13 किलोग्राम है। इसके अलावा, दो अन्य बैगों से सिगरेट के 76 डंडे (स्टिक्स) भी बरामद किए गए। जब जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.