पटना, अप्रैल 29 -- इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान यानी आईजीआईसी में दिल के मरीजों के लिए तीसरी कैथलैब खोली जाएगी। इसकी तैयारी संस्थान की तरफ से लगभग पूरी हो चुकी है। इससे ह्रदय रोगियों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की अधिक सुविधा मिलेगी और मरीजों को ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। आईजीआईसी में पहले से ही दो कैथलैब है। मरीजों की संख्या काफी रहने के कारण इसकी जरूरत महसूस हो रही थी। ऐेसे में तीसरी कैथलैब शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है। संस्थान के लोक सूचना अधिकारी डॉ. अमिताभ ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए तीसरी कैथलैब खोली जाएगी। कैथलैब निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। यह जून से जुलाई तक शुरू होगी। डॉ. अमिताभ ने बताया कि बीते एक साल में लगभग एक लाख मरीजों ने ओपीडी में और करीब 14 हजार मरीजों ने इमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.