पटना, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में 1200 बेड के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा है। वे शनिवार को आईजीआईएमएस में निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मरीजों को इलाज में और सहूलियत होगी। साथ ही बिहार की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर और उन्नत होंगी। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जबसे हमलोगों की सरकार बनी तबसे समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिये काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.