पटना, जुलाई 17 -- आईजीआईएमएस के ऑर्थोपेडिक विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. संतोष कुमार ने किया। उद्घाटन आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) बिंदे कुमार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य डॉ. राजीव रंजन, प्रो. (डॉ.) मनीष मंडल, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने किया। मौके पर छात्रों को हड्डी के गंभीर रोगों की पहचान, जांच और उपचार की सीख दी गयी। कार्यक्रम में नई दिल्ली के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुमित सुराल, पीजीआई चंडीगढ़ के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) विशाल कुमार, एम्स गोरखपुर के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) राजनंद कुमार, एम्स भुवनेश्वर के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) मंटू जैन, पटना के प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, डॉ. अरवि...