पटना, दिसम्बर 13 -- आईजीआईएमएस में ईस्ट ऑनकोलॉजी ग्रुप की ओर से कैंसर की अद्यतन जानकारी पर दो दिवसीय संगोष्ठी में 80 चिकित्सकों ने भाग लिया। पहले दिन स्तन कैंसर में रेडियोथेरेपी की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बीमारी में नई तकनीक प्रोटीन थेरेपी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। चिकित्सकों ने सरकार से भी अपील की है कि प्रोटीन थेरेपी को लेकर सरकार को पहल करनी चाहिए। डॉ.विनिता त्रिवेदी और डॉ.संतोष रेड्डी ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्य अतिथि राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ.रंजन कुमार,संस्थान के निदेशक डॉ.बिंदे कुमार,उपनिदेशक डॉ.विभूति प्रसन्न सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल आदि कार्यक्रम में शामिल थे। राज्य कैंसर संस्थान के प्रमुख डॉ.राजेश कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.