पटना, दिसम्बर 15 -- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सोमवार को जटिल ऑपरेशन किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व विभागाध्यक्ष डॉ.मनीष मंडल ने बताया कि पेट के आठ किलो के ट्यूमर का ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किया। बेगूसराय से 60 वर्षीय मरीज पेट फूलने, अपच व डकार की शिकायत लेकर ओपीडी में आया। मरीज की प्रारंभिक जांच में ट्यूमर का पता चला। डॉ.मंडल ने बताया कि ऑपरेशन में कार्डियोलॉजी, प्लमोनरी मेडिसीन विभाग व निश्चेतना विभाग से संपर्क करते हुए समन्वय बैठाकर मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान पेट से बाहर आए ट्यूमर देखने में सिर और गर्दन के साथ धड़ जैसा प्रतीत हो रहा था। ट्यूमर का वजन 8 किलोग्राम था। ऑपरेशन तीन घंटे तक चला। ऑपरेशन टीम का नेतृत्व डॉ.मंडल ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.