कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार। जिला प्रशासन, कटिहार के तत्वावधान में कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आईगॉट (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफॉर्म से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डिजिटल माध्यम से दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान आईगॉट प्लेटफॉर्म के उपयोग, प्रवेश प्रक्रिया (लॉगिन), तथा विभिन्न पाठ्य मॉड्यूल्स की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि वे इस मंच के माध्यम से अपनी कार्यकुशलता कैसे बढ़ा सकते हैं और उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री का अधिकतम लाभ कैसे उठा सकते हैं।यह प्रशिक्षण सत्र एनआईसी के अभियंता मनीष शेखर द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने स...