नई दिल्ली, मार्च 27 -- वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में हर महीने बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में कंपनी अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट भी एंट्री करने की तैयार कर चुकी है। दरअसल, कंपनी अपने घरेलू बाजार वियतनाम में बिकने वाले तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लाने पर काम कर रही है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, विनफास्ट ने पुष्टि की है कि शुरुआत में कंपनी ईवो (Evo), फेलिज (Feliz) और वाइपर (Viper) मॉडल्स लाएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि ये प्रोडक्ट्स हर बाजार की लोकल यूज की स्थितियों और आने-जाने की आदतों के हिसाब से तैयार किए जाएंगे। शुरुआत में ये स्कूटर वियतनाम से CKD (पूरी तरह से अलग-अलग हिस्सों में) यूनिट्स के तौर पर भारत आएंगे और तमिलनाडु में कंपनी के प्लांट में असेंबल किए जाएंगे। लोकलाइजेशन के...