नई दिल्ली, जुलाई 11 -- हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने नए विडा VX2 प्लस लॉन्च किया है। इसमें 4.4 kWh बैटरी पैक दिया है। अब ये लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,43,990 रुपए तय की है। ये कंपनी के VX2 फैमिली में चौथा नया फ्लैगशिप मॉडल बन गया है। कंपनी ने ये भी बताया कि स्कूटर ने 12,111 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री राइड पूरी करने के बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी बनाया। एक इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा सबसे लंबी यात्रा का रिकॉर्ड बनाया है। हीरो विडा VX2 प्लस की रेंजइस स्कूटर में डुअल रिमूवेबल 2.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिससे कम्बाइंड बैटरी कैपेसिटी 4.4 kWh हो जाती है। ब्रांड के अनुसार, स्कूटर चार्ज के बीच 187 Km की IDC-सर्टिफाइट रेंज प्रदान करता है, जो इसे देश में वर्तमान...