आईक्यूएसी की बैठक में शैक्षणिक गुणवत्तर बढ़ाने की नीति तय
रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के गांधी सभागार में सोमवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की अकादमिक और शोध संबंधी गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। कुलपति ने आईक्यूएसी सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय में गुणवत्ता मानकों को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण, अधिगम प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों के लिए विशेष मानदंड विकसित करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने संकाय सदस्यों से नई शिक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.