बरेली, अप्रैल 5 -- श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स में दूसरे और तीसरे मुकाबले में शानदार क्रिकेट देखने को मिला। दूसरे मैच में आईके कलेक्शन बरेली ने 20 ओवर में 269 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनएस बुलंदशहर की टीम 119 रन में ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच आईके कलेक्शन टीम के नीशु पटेल को चुना गया। वहीं तीसरा मैच आईके कलेक्शन बरेली व जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली के बीच हुआ। इसमें आईके कलेक्शन की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच दीक्षु को दिया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और जीत की बधाई दी। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स की आयोजन समिति के सेक्रेटरी डॉ. नितिन सक्सेना ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की...