शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप (आईकेएमजी) शाहजहांपुर चैप्टर के वार्षिक सत्र के समापन और नए सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पूनम टंडन को दोबारा अध्यक्ष चुना गया, जबकि अन्य पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंगलवार को एक किटी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की एम्बेसडर रजनी सेठ ने पूनम टंडन को अध्यक्ष पद का बैज पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ ही नए सदस्य रेखा खन्ना, गुरमीत लांबा और ज्योति शर्मा का स्वागत किया तथा बीते कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों और संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी।

नई कार्यकारिणी का गठन उपाध्यक्ष बीना मेहरोत्रा ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बैज लगाकर शपथ दिलाई। संस्था के संस्थापक राज खन्ना ने न...