शाहजहांपुर, मार्च 2 -- अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप आईकेएमजी की ओर से किटी हाउस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद होली विशेष हाउजी और अन्य मनोरंजक खेल कराए गए, जिनमें सदस्यों ने भाग लिया। फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जहां एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष पूनम टंडन और एम्बेसडर रजनी सेठ ने संबोधित किया। उपाध्यक्ष बीना मेहरोत्रा, सेक्रेटरी पूनम कपूर, मीडिया प्रभारी रिद्धि बहल, नीरू, रोली, डिम्पल, माला कपूर, लीपिका मेहरोत्रा, शांति, सुनीता, राखी और तृप्ति मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.