प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को शास्त्री नगर में रोकने के पहले करेली और सदियापुर में ढाई दर्जन से अधिक निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर निगम और पीडीए की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह करेली के शहनाई गेस्ट हाउस से ध्वस्तीकरण शुरू किया। करेली में सबसे अधिक तेल पाइप लाइन पर चल रही डेयरियों को तोड़ा गया। लोगों ने तेल पाइप लाइन पर दीवार बनाकर टीनशेड डालकर कब्जा किया था। करेली में दो स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई की गई। इसके बाद एक टीम सदियापुर गई और वहां एक दर्जन से अधिक बाउंड्रीवालों को तोड़ा। ध्वस्तीकरण के दौरान कई मकानों के अंदर तेल की पाइप लाइन मिली। करेली और सदियापुर में 60 फीट रड़ पर कई लोगों ने बुलडोजर के साथ पुलिस और पीएसी के जवानों को देखकर बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया। पाइप लाइन पर लगे टीनशेड खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.