देवघर, मार्च 13 -- देवघर। आइओसीएल हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन द्वारा बुधवार को रिखिया थाना क्षेत्र के अमगढ़िया में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पाइपलाइन से गुजरते तेल के रिसाव या किसी आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई को प्रदर्शित करना और स्थानीय लोगों को जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की सूचना मिलते ही खोजी दल ने घटनास्थल पर जाकर रिसाव की पुष्टि की। इसके बाद अनुरक्षण दल और सहायक दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रिसाव को नियंत्रित करते हुए लीक क्लैंप लगाया। यदि तेल में आग लगती है, तो जिला आपदा प्रबंधन और अग्निशमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आईओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल आनंद ने बताया कि यह अभ्यास हमारी तत्परता और सुरक्षा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के माध्यम से तेल का ट...